शामली, दिसम्बर 20 -- शाामली। गढ़ीपुख्ता में जिला सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक एवं लिपिक को किसान के खाते से 12.93 लाख रुपये निकालने के मामले में निलंबित कर दिया गया। जिला कोऑपरेटिव बैंक सचिव के मुताबिक लापरवाही मिलने पर प्रथम दृष्टया बैंक प्रबंधक एवं लिपिक को निलिबित कर दिया गया है। साथ ही बैंक शाखा के दो सुरक्षा गार्ड को हटा दिया। मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक की गढ़ीपुख्ता शाखा में गडबड़झाले का मामला सामने आया था। बैंक के उपभोक्ता गांव हसनपुर निवासी रियाजत अली ने मुताबिक उनके मोबइल पर अक्तूबर में बैंक से लेनदेन संबंधी मैसेज आने बंद हो गए थे। इसकी शिकायत बैंक से की गई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। दिसंबर में उसने खाते की जांच की तो पता चला कि उसके खाते से 12.93 लाख रुपये एटीएम के माध्यम से अलग-अलग दिनों में निकाले गए, जबकि उसके पास एटीएम भी नह...