रांची, अप्रैल 3 -- इटकी, प्रतिनिधि। गड़गांव बस्ती के 150वें मंडा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को मंडा स्थल पर श्रदालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोक्ताओं ने भीड़ पर लोक कल्याण के फूल बिखेरे। झुलन दर्शन और फूल पाने के ललक में हजारों श्रदालु खींचें चले आए। श्रदालुओं की भीड़ इतनी थी कि कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं रही। करीब पांच बजे बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं आंचल फैलाकर आसमान की ओर टकटकी लगाए खड़ी थीं कि भोक्ता लकड़ी के झूले से बंधकर फूल बिखरेंगे। जैसे ही पट भोक्ता को लकड़ी के झुले से बांधकर झूलाया गया उपस्थित दर्शानार्थियों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई भोक्ता के बिखरे लोक कल्याण के फूल पाने को दौड़ पड़ा। यह नजारा देर शाम तक चलता रहा। पट भोक्ता के बाद बारी-बारी से 81 भोक्ताओं ने पूजा अर्चना कर फूल बिखरे। इसके पूर्व करीब चार बजे...