छपरा, अप्रैल 7 -- अखिल भारतीय सारण जिला ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कदना में होगा कार्यक्रम गड़खा, एक संवाददाता। अखिल भारतीय सारण जिला ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में गड़खा प्रखंड में आयोजित होने वाले सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। महासभा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने बताया कि सर्वसम्मति से मां अनुसूया कोल्ड स्टोरेज कदना को आयोजन स्थल बनाया गया है। यहां पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर हल्दी-कलश की रस्म के साथ होगी। इसके बाद अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 20 अप्रैल को ब्राह्मण बटुकों का शुभ यज्ञोपवित संस्कार कराया जाएगा। महासभा की ओर से इस आयोजन को भव्य व सुव्यवस्थित बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.