छपरा, जून 13 -- गड़खा । दक्षिण कदना गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 35 वर्षीय रमेश कुमार सिंह गड़खा थाना क्षेत्र के दक्षिण कदना गांव निवासी शुगेश्वर सिंह का पुत्र था। शुक्रवार की सुबह रमेश कुमार सिंह घर के पास गाय को खिलाने के लिए उसे खूंटे से बांधने जा रहे थे तभी उन्हें सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजन पहले स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराते रहे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए उन्हें मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वृद्ध महिला की हत्याकांड में नामजद आरोपित गिरफ्तार दाउदपुर (मांझी)। दाउदपु...