छपरा, मार्च 10 -- पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार गड़खा, एक संवाददाता। रामपुर वीरभान गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रभात पांडेय की 26 वर्षीय पत्नी संध्या कुमारी के रूप में की गई है। संध्या कुमारी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व प्रभात पांडेय के साथ हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे भी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को घर के अंदर संध्या कुमारी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। वारदात की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना गड़खा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.