छपरा, मार्च 25 -- पूर्व डीजीपी रामानुजाचार्य गोविंदाचार्य गुप्तेश्वर पांडेय करेंगे कथा वाचन गड़खा, एक संवाददाता। रामनवमी के मौके पर प्रखंड के कदना स्थित मां सती अनुसुईया कोल्ड स्टोरेज परिसर में पांच दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। 27 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में पूर्व डीजीपी रामानुजाचार्य गोविंदाचार्य गुप्तेश्वर पांडेय जी महाराज राम कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजनकर्ताओं ने बताया गया कि यह कथा केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रसार का एक सशक्त माध्यम है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था ...