गड़खा में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
छपरा, मई 25 -- गड़खा थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव के पास हुआ हादसा गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा-चिरांद रोड पर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव के पास सोमवार की सुबह बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय भोला पंडित गड़खा थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी स्व मदन पंडित के पुत्र थे। भोला पंडित मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
दुर्घटना का विवरण सोमवार की सुबह वह रोज की तरह मजदूरी करने के लिए साइकिल से घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के पास पीछे से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.