गड़खा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में छह घायल
छपरा, मई 15 -- गड़खा, एक संवाददाता। मीठेपुर गांव में गुरुवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के सुरेश कुमार जबकि दूसरे पक्ष के शैलेश कुमार सिंह, उनकी पत्नी मिंटू देवी और उज्जवल कुमार शामिल हैं। फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।
अगजनी की घटना इसुआपुर के रामचौरा में पड़ोसी ने घर में लगवाई आग इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव के नागेंद्र सिंह के घर में गुरुवार की शाम आग लगा दी गयी। पड़ोसी अनुज सिंह पर इसका आरोप लगाया गया है। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित गृहस्वामी ने इसुआपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना में करीब डेढ़ ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.