छपरा, मार्च 8 -- * चिरांद रोड पर जानकीनगर बाजार के पास देर रात हुआ हादसा गड़खा, एक संवाददाता। चिरांद रोड स्थित जानकीनगर बाजार के पास शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक 51 वर्षीय रामजी राय महाराजगंज थाना क्षेत्र के दरियावगंज के रहने वाले थे। रामजी राय देर रात पैदल घर लौट रहे थे, इस दौरान जब वह चिरांद रोड पर जानकीनगर बाजार के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामजी राय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक...