छपरा, दिसम्बर 24 -- हादसे में छह अन्य स्कॉर्पियो सवार घायल गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार के पास हुआ हादसा गड़खा, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार के पास मंगलवार की रात स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में छह अन्य स्कॉर्पियो सवार घायल हो गए। मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहरी गांव निवासी स्व चुन्नीलाल मांझी के बेटे पंकज कुमार (28) और नगर थाना क्षेत्र के आर नगर निचली सड़क निवासी गंगासागर महतो के बेटे अर्जुन कुमार महतो (28) शामिल हैं। वहीं घायलों में नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर निचली रोड निवासी राजू कुमार, विपिन कुमार, जलेश्वर महतो, विमलेश कुमार, लगन कुमार, और सीवान जिले के दुरौंधा थाना क्षेत्र निवासी धो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.