छपरा, मार्च 11 -- गैरेज से बरामद हुआ पावरट्रैक इंजन और चेचिस नंबर घिसा मिला गड़खा, एक संवाददाता। रामपुर बाजार में पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के गैरेज से एक नीले रंग का पावरट्रैक 434 ट्रैक्टर बरामद किया है। जांच के दौरान ट्रैक्टर का इंजन नंबर और चेचिस नंबर घिसा हुआ पाया गया। पुलिस का कहना है कि चोरी के ट्रैक्टर की पहचान छिपाने के लिए उसका नंबर मिटाकर रंग बदला जा रहा था। सूचनानुसार एएसआई सत्यम प्रताप, गृहरक्षक पूजा कुमारी और प्रीति कुमारी के साथ गश्ती व वाहन जांच पर निकले थे। इसी दौरान करीब तीन बजकर पांच मिनट पर कदना बाजार के समीप उन्हें गुप्त सूचना मिली कि रामपुर बाजार स्थित पंकज कुमार शर्मा के गैरेज में चोरी के ट्रैक्टर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि...