छपरा, मई 24 -- गड़खा के जुरनी गांव में देर रात दिया वारदात को अंजाम परिवार के सोते रहने का चोरों ने उठाया फायदा गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा प्रखंड की साधपुर पंचायत के फुलवरिया टोले जुरनी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकद समेत जेवरात और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। गृहस्वामी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। यह भी पढ़ें- शहर में बढ़ी चोरी की वारदातें, दो घरों से लाखों के जेवरात व नगदी चोरीचोरी की जानकारी गृहस्वामी हरेराम राय के घर में शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे चोर घुस आए। उस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने घर के कमरे में रखे बक्से और आलमारी को खंगालते हुए नकद रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात की जानकारी परिवार के लोगों को कर...