छपरा, मई 7 -- गड़खा, एक संवाददाता। पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दंपती को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 2 किलो 607 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों में लुलसी राय और उनकी पत्नी मालती देवी शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दंपती अपने घर के पास गांजा रखकर उसकी बिक्री करने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- नेपाल: सुनसरी नेपाल में भारतीय नंबर के एम्बुलेंस से 148 किलो गांजा बरामद तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो 607 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.