छपरा, दिसम्बर 9 -- छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर पहाड़पुर के पास मिला शव परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा थाना क्षेत्र के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर पहाड़पुर के पास मंगलवार को गड्ढे से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वह गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी स्व विनोद राय का पुत्र था। युवक की मौत को प्रारंभिक तौर पर संदिग्ध माना जा रहा है। परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। परिजनों के मुताबिक प्रिंस रात में घर में सोया था, लेकिन सुबह उसका शव घर के समीप गड्ढे में मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी गई। परिजनों को आशंका है कि प्रिंस की मारपीट कर हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.