छपरा, मार्च 18 -- कर्कट तोड़ दुकान में घुसकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम ⁠पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जाँच में जुटी 6 - गड़खा प्रखंड के चैनपुर गांव में मंगलवार की रात इसी कर्कट को तोड़कर दुकान में घुसे चोर गड़खा, एक संवाददाता। चैनपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का कर्कट तोड़ अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए।दुकानदार प्रमोद मिश्रा के मुताबिक रोज की भांति वे दुकान बंद कर सो गए थे। बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो कर्कट टूटा हुआ था। अंदर गए तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। उन्हें माजरा समझते देर नहीं लगी। उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की ज...