गड़के घाटी में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चालक घायल
रामगढ़, जून 9 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गड़के घाटी के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक कार चालक घायल हो गया। जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले को लेकर घायल चालक की शिकायत पर रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची के कृष्णापुरी रोड नंबर 4 निवासी रवि रमन सिंह 34 वर्ष सोमवार को अपनी हुंडई कार केए 13 पी 4224 से रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गड़के घाटी के समीप एक ट्रक बीआर 06 जीसी 9786 के चालक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रवि रमन सिंह को भी अंदरूनी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना रामगढ़ थाना को दी और उपचार के लिए अस्पताल चले गए। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.