गड़ई नदी की सफाई और गहरीकरण किसान हित में महत्वपूर्ण:रामकिशुन
चंदौली, मई 19 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय किसानों की मांग पर सोमवार को पूर्व सांसद रामकिशुन गड़ई नदी की चल रही खुदाई कार्य का जायजा लेने के लिए महदेऊर, चूड़ियां बांध सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने उन्हें बताया कि नदी की खुदाई मानक के अनुरूप नहीं कराई जा रही है, जिससे बरसात के समय जल निकासी की समस्या बनी रह सकती है। किसानों की शिकायत सुनने के बाद पूर्व सांसद ने मौके पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की।इस दौरान उन्होंने मुख्य अभियंता से मोबाइल पर वार्ता कर कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मानसून आने में अब अधिक समय नहीं बचा है, इसलिए बारिश शुरू होने से पहले नदी की पूरी तरह से खुदाई कराई जाए ताकि किसानों की फसलें जलभराव से सुरक्षित रह सकें। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.