गड़ई नदी की पुल से 20 गांव के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ: विधायक
चंदौली, मई 11 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने रविवार को सदर विकासखंड के गोरारी गांव के पास गड़ई नदी पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। उन्होंने कहा कि करीब दो करोड़ 58 लाख 30 हजार रुपये की लागत से तैयार इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के करीब 20 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। कहा कि आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणों को इस नदी पर स्थायी पुल की सुविधा मिली है। इससे पहले लोग बांस-बल्ली के सहारे नदी पार करने को मजबूर थे, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थीं। बरसात के दिनों में ग्रामीणों, छात्रों और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कहा कि विधायक बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने उनसे कई बार लिखित रूप से पुल निर्माण की मांग की थी। लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.