चंदौली, जून 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। गड़ई नदी की खुदाई में एक ओर जहां किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वहीं पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों के साथ भी शासन और प्रशासन ज्यादती कर रहा है। उक्त बातें पूर्व सांसद रामकिशुन ने गुरुवार को सपा कार्यालय टूटने के बाद पहली बार मानसनगर स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त की। यह भी पढ़ें- नदी के गड्ढों में जमा पानी से बुझ रही पशु-पक्षियों की प्यासखुदाई से जुड़ा विवाद उन्होंने कहा कि गड़ई नदी की खुदाई के लिए मिर्जापुर जिले में आधा दर्जन पोकलेन लगाई गई हैं, वही चंदौली में सिर्फ एक या दो पोकलेन से खुदाई कराई जा रही है। इससे बरसात से पूर्व खुदाई पूरी होना असंभव है। साथ ही नदी की खुदाई में मानक की अनदेखी की जा रही है।सड़क चौड़ीकरण पर आलोचना आरोप लगाया कि अ...