चंदौली, मार्च 2 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू नगर-चकिया रोड के चौड़ीकरण कार्य के दौरान गड़ई नदी को पाटे जाने के विरोध ने जोर पकड़ लिया है। इस दौरान रविवार को पांडेयपुर के समीप गड़ई नदी के समीप पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। साथ ही क्षेत्रीय किसानों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से पहले गड़ई नदी के प्राकृतिक प्रवाह और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा कि यदि नदी को पाट दिया गया तो सैकड़ों किसानों की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित होगी। बरसात और बाढ़ के समय खेतों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। जिससे फसलें बर्बाद होंगी और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के लोग किसानों को केवल आश्वासन दे रहे ह...