गडढ़ेश्वर मंदिर में गूंज रहा ओम नमः शिवाय का मंत्र
गंगापार, मई 31 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला स्थित प्राचीन गडढ़ेश्वर शिव मंदिर में इन दिनों भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित एक माह के ओम नमः शिवाय महामंत्र जाप में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। यह धार्मिक अनुष्ठान 17 जून तक निरंतर चलेगा। मंदिर परिसर सुबह से शाम तक शिवमय वातावरण से गुंजायमान रहता है। महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ मंत्र जाप, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.