रांची, अप्रैल 9 -- रांची। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार सुबह 10 बजे वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिए रांची की दो महत्वाकांक्षी सड़क योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें रांची-जमशेदपुर रोड जंक्शन (एनएच-33) पर रामपुर चौक के समीप ओवरब्रिज का निर्माण एवं रांची-हजारीबाग रोड जंक्शन विकास (इरबा) के पास भूमिगत टनल निर्माण योजना शामिल है। इन दोनों योजनाओं पर लगभग 303 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...