लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी (गठिया) विभाग की ओर से पहली अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को मायोसाइटिस रोगियों के लिए एक विशेष ओपीडी शुरू की जा रही है। यह पहल मायोसाइटिस इंडिया के सहयोग से शुरू की जा रही है। जिसका मकसद मायोसाइटिस से पीड़ित मरीजों को बेहतर मार्गदर्शन, विशेषज्ञ देखभाल और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार ने बताया कि मायोसाइटिस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी है जो कि मांसपेशियों, त्वचा एवं अन्य अंगों को प्रभावित कर सकती है। इस विशेष ओपीडी के माध्यम से मरीजों को एक ही स्थान पर समग्र मूल्यांकन, निदान एवं इलाज की सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.