फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारीजनों की समस्या सुनने के बाद उनका निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही पॉली क्लीनिक भवन के निर्माण में होने वाले घोटाले की चल रही कार्यवाही से भी अवगत कराया गया। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया की पॉली क्लिनिक भवन के निर्माण में जिला प्रशासन सहित कुछ सैनिक अधिकारियों की भ्रष्टाचार की कार्यशैली के कारण घोटाला किया गया था। लेकिन उसकी परत दर परत खुलती जा रही है। जांच टीम गठित हो चुकी है जो दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए खर्च होने वाली धन की भी रिकवरी होगी। इस मौके पर विनोद मिश्रा, प्रेम सागर शुक्ला, कमल कुमार, रामचंद्र, दीपक बाजपेई, राजेश शुक्ला, राजकुमार तिवारी, उदय भान सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.