गठबंधन सरकार में बेलगाम हुए अधिकारी : प्रदीप सिन्हा
रांची, जुलाई 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड की गठबंधन सरकार पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अधिकारियों पर सरकार का नियंत्रण लगभग समाप्त हो चुका है। परिणामस्वरूप प्रशासनिक अनुशासन कमजोर हुआ है और जनता से जुड़े मामलों में जवाबदेही लगातार घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों के निर्देशों की अनदेखी होना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सरकार स्वयं अपने प्रशासनिक तंत्र पर नियंत्रण बनाए रखने में असफल है। हाल के दिनों में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के साथ देवघर के पुलिस अधीक्षक के व्यवहार ने पूरे राज्य में प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। प्रदीप सिन्हा ने कहा कि भाजपा के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.