बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- गठबंधन में सम्मान चाहिए तो सहयोगी दलों की आकांक्षाओं का भी रखना होगा मान : उपेंद्र कुशवाहा रालोमो के तीन दिवसीय विमर्श शिविर में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा-राजनीतिक हिस्सेदारी के साथ सामाजिक हिस्सेदारी भी जरूरी फोटो : कुशवाहा01 : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को आयोजित रालोमो के विमर्श शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा। राजगीर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने गठबंधन की राजनीति में सहयोगी दलों की भूमिका को लेकर गुरुवार को बड़ा संदेश दिया। कहा कि गठबंधन आज की राजनीतिक जरूरत है। लेकिन, गठबंधन तभी मजबूत होगा, जब इसमें शामिल सभी दलों और सामाजिक समूहों की आकांक्षाओं का सम्मान हो...