बरेली, अगस्त 1 -- रोटरी भवन में हुई कांग्रेस की मासिक बैठक में गठबंधन की सीटों पर चुनाव को लेकर मंथन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम मौजूद रहे। इस दौरान तौकीर आलम ने बैठक में मौजूद कांग्रेस के वर्तमान व पूर्व जन प्रतिनिधियों, पूर्व प्रत्याशियों और संगठन से जुड़े लोगों से आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही सामाजिक न्याय, भाईचारे, संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी। कहा कि इस सत्ता को बदलने के लिए पार्टी व संगठन और अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए बूथ स्तर तक मजबूत करें। बताया कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर हर विधानसभा में जा रही है और लोगों ...