लखीमपुरखीरी, जून 17 -- गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांच अपने चरम पर रहा। गट्टानी क्रिकेट क्लब और एचटीसी ने अपने अपने मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि गोला मेडिकल ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर अंतिम चार में प्रवेश किया।पहले क्वार्टर फाइनल में लक्ष्मी मैरिज लॉन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए दब्बू 12 और गोलू 10 के योगदान से निर्धारित 10 ओवर में 56 रन बनाए। जवाब में गट्टानी क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल का टिकट कटाया। यह भी पढ़ें- लक्ष्मी मैरिज लॉन, एचटीसी और भसीन की शानदार जीत दूसरे मुकाबले में गोला मेडिकल ने दीपांशु के 39 और आमिर के 21 र...