लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- लखीमपुर। मझगईं थाना क्षेत्र के बौधिया कला में नहर किनारे एक प्रतिबंधित पशु का क्षत-विक्षत शव मिलने से लोगों में आक्रोश है। बुधवार को संगठनों के लोगों ने मझगई थाने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसओ पर इस तरह घटनाएं रोकने में नरमी बरतने का आरोप लगाया। मझगईं थाना क्षेत्र के रमुआपुर निवासी सरवन ने बताया कि मंगलवार को वह बाइक से जा रहे थे, तभी उन्होंने दो संदिग्ध लोगों को देखा, जिनके चेहरे ढके हुए थे। संदेह होने पर आसपास तलाश की गई तो नहर किनारे एक पशु का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा प्रतिबंधित पशु की हत्या की गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.