मुजफ्फर नगर, जून 10 -- बुढ़ाना राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिलाध्यक्ष गज्जू पठान ने पार्टी की अनदेखी और उपेक्षा के विरोध में पार्टी व अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उधर, राजनीतिक गलियारों में इसकी खूब चर्चाएं शुरू हो गई है।बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बवाना निवासी गज्जू पठान उस समय सुर्खियों में आए थे, जब हाथरस में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को पुलिस लाठीचार्ज से बचाने के लिए उन्होंने खुद लाठियां खाई थीं। उनकी इस साहसिक भूमिका की काफी सराहना हुई थी, लेकिन कुछ समय से पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज किया, जिससे वे काफी खिन्न थे। गज्जू पठान का कहा है कि पार्टी में लगातार अनदेखी हो रही थी। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा था, इसलिए मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा। गज्जू पठान की पत्नी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। जिससे उनका परिवार राजनीतिक रूप से ...