मुजफ्फर नगर, सितम्बर 15 -- बुढ़ाना। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के केंद्रीय कार्यालय पर एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के समक्ष गज्जू पठान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गज्जू पठान का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गज्जू पठान रालोद युवा के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कई माह पूर्व जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: दर्जनों राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामा रालोद का दामन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...