कोटद्वार, अक्टूबर 11 -- यातायात कंपनी जीएमओयू के संचालक मंडल की शनिवार को कंपनी मुख्यालय में आयोजित बैठक में संचालक मंडल के अध्यक्ष का चुनाव करने सहित उपसमितियों का गठन भी किया गया। बैठक में गजे सिंह रौथाण को एक वर्ष के लिए संचालक मंडल का अध्यक्ष चुना गया। गजे सिंह रौथाण के नाम का प्रस्ताव संचालक ताजबर सिंह खत्री ने रखा और अनुमोदन संचालक गणेश भट्ट ने किया। तत्पश्चात उप समितियों का गठन करते हुए अर्जुन सिंह रावत को अध्यक्ष वित्त समिति, संजय कुमार बड़थ्वाल को अध्यक्ष पेट्रोल समिति, गणेश भट्ट को अध्यक्ष यातायात समिति व ताजबर सिंह खत्री को अध्यक्ष भूमि, भवन व पर्यटन समिति चुना गया। बैठक में सभी संचालक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.