छपरा, अप्रैल 15 -- फोटो: 16 सोनपुर स्थित गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की तैयारियों को लेकर देवस्थानम के पीठाधीश्वर स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित सोनपुर। यहां के श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में आगामी आयोजन को लेकर बुधवार को श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी पुरुषोत्तम मास के अवसर पर 17 से 23 मई तक विश्व कल्याणार्थ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा व मूलमंत्र पुरश्चरण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता देवस्थानम के पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने की। इस दौरान आयोजन की सफलता को लेकर श्रद्धालुओं के बीच विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और एक संचालन समिति का गठन भी किया गया। स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.