जोधपुर, मार्च 5 -- राजस्थान में रेलवे यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि रेल सेवा 20485 और 20486 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक करने की स्वीकृति दे दी गई है। आइए जानते हैं गजेंद्र सिंह शेखावत ने क्या कहा है। शेखावत ने गुरुवार को यह जानकारी साझा करते हुए इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि उनके आग्रह पर रेल मंत्री ने जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक करने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे जैसलमेर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। पर्यटन और व्यापार को भी सहयोग मिलेगा।शेखावत ने बताया बड़ा कदम गजेंद्र शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.