गजेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष व मोहम्मद रियाज जिला मंत्री निर्वाचित
बिजनौर, अप्रैल 29 -- बिजनौर। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ शाखा राजकीय आईटीआई बिजनौर का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से संतराम सिंह संरक्षक, गजेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष, विपिन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद रियाज जिला मंत्री, सोनू संयुक्त मंत्री, अशोक कुमार प्रचार मंत्री, अमित कुमार संगठन मंत्री, मोहम्मद परवेज कोषाध्यक्ष, धर्मेंदर कुमार एवं धर्मवीर सिंह ऑडिटर निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान योगेश कुमार, मनोज कुमार, सुशील कुमार अरविंद कुमार, श्याम सिंह आदि की उपस्थित रहे। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को मंजुल मयंक प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बिजनौर द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.