मिर्जापुर, जून 19 -- गजेंद्र मोक्ष की कथा सुन श्रद्धालु हुए भाव विह्वल छानबे ब्लाक के गोसीपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित हुई भागवत कथा फोटो:4 जिगना,हिन्दुस्तान संवाद।

कथा का आयोजन क्षेत्र के गोसीपुर गांव में हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रही संगीतमय भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक वत्सल महराज ने गजेंद्र मोक्ष कथा सुनाई। आत्मज्ञान दिया कि महत्व सभी को देना चाहिए। अच्छे साथ देंगे और बुरे होंगे सबक देंगे। कथा का वर्णन करते हुए बताया कि गजेंद्र का पैर ग्राह्य ने पकड़ लिया। तीन दिन बीत गए पत्नी बच्चे सब साथ छोड़कर चले गए। गजेंद्र ने सोचा कि जिसके लिए सब कुछ किया वह भी साथ छोड़कर चले गए। गजेंद्र को पूर्व जन्म का कृत्य याद आने लगा। वह पूर्व जन्म में इंद्रद्युम्न नाम के राजा थे। एक बार ठाकुर जी की सेवा में तल्लीन थे। तभी स...