बगहा, मार्च 16 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। पड़ोसी देश नेपाल में चैत रामनवमी के अवसर पर त्रिवेणी स्थित गजेन्द्र मोक्ष धाम से भगवान नारायण रथ पर सवार होकर मुक्तिनाथ धाम जाएंगे। भगवान को मुक्तिनाथ तक ले जाने के लिए 25 मार्च को गजेन्द्र मोक्ष धाम से ढोल, नगाड़ा के साथ श्रद्धालुओं तथा साधु संतों की टोली के द्वारा रथ यात्रा निकाला जाएगा। मुक्तिनाथ पीठाधीश्वर स्वामी कमलनयनाचार्य महाराज ने बताया कि मुक्तिनाथ धाम में 27 मार्च चैत रामनवमी के दिन से छह मासिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। छह मासिक महायज्ञ में भगवान नारायण भी शामिल होंगे। इसलिए 25 मार्च को भगवान का रथ गजेन्द्र मोक्ष धाम से मुक्तिनाथ धाम जाएगा। छह मासिक महायज्ञ में भगवान के साथ ही त्रिवेणी धाम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा साधु संतों की टोली भी मुक्तिनाथ जाएंगे। भगवान के साथ जानेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.