गजाधरपुर में 10वीं-12वीं के मेधावियों को किया गया सम्मानित
गया, अप्रैल 4 -- टनकुप्पा प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गजाधरपुर में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 12वीं कला संकाय में प्रथम स्थान पाने वाली अन्नु कुमारी तथा 10वीं के रौशन कुमार समेत टॉप-5 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पाठ्य सामग्री दी गई। प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह ने कहा कि कला संकाय में भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.