अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुए की दहशत बनी है। गांव गजस्थल के जंगल में तेंदुए को घूमते हुए देखा गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों में डर का माहौल है। घटना गुरुवार दोपहर एक बजे की है। गांव निवासी पंकज यादव व अन्य लोग खेतों से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने तेंदुए को घूमते हुए देखा जो आगे-आगे चल रहा था। लिहाजा, दबे पांव पीछे चल रहे पंकज यादव ने तेंदुए की गतिविधियों को मोबाइल में कैद कर लिया। थोड़ी देर बाद ही तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वन अफसरों ने ग्रामीणों से अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है। वन दरोगा केपी सिंह ने बताया कि सुरक्षित रेस्क्यू के लिए जंगल में तेंदुए की लोकेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.