गजरौला में 5 वर्षीय मासूम का अपहरण, मां-बेटे गिरफ्तार
अमरोहा, जून 30 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। थाना क्षेत्र के नौनेर गांव में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहे एक 5 वर्षीय मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर जहां परिजनों ने Rs.10 लाख की फिरौती के लिए अपहरण का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने इसे दो परिवारों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश का नतीजा बताया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है और वारदात में शामिल पीड़ित परिवार के ही सगे मां-बेटे को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, नौनेर गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पांच वर्षीय बेटा सूर्यांश रविवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का सुराग नहीं लगा, तो पिता ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित पिता राजेंद्र सिंह ने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.