अमरोहा, जून 28 -- क्षेत्र के अफजलपुर लूट गांव में स्थित नेहा मेमोरियल इंटर कॉलेज में रविवार को किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। संचालन कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष से अपने जनपद में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कराएं। बैठक की अध्यक्षता बिजनौर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने की। जिलाध्यक्ष क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि जल्द सभी जनपद की तारीख घोषित कर दी जाएगी। जिलाध्यक्ष मुरादाबाद धीरेन्द्र सिरोही, अमित चौधरी, संजीव राठी, अजयपाल सिंह, हरवीर सिंह, पप्पू प्रधान, वसीम, देवरा सिंह, हरमीत सिंह, हरविंदर सिंह, अनुज धारीवाल, हरजीत, काविंदर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राजन आशु, वसीम चौधरी आदि मौ...