अमरोहा, मार्च 6 -- गजरौला। घर में फांसी के फंदे पर ग्रामीण का शव लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के दारानगर गांव निवासी ओमपाल (35) पुत्र महावीर का शव गुरुवार की सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतक की पत्नी कल्लो के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे तथा फांसी के फंदे से शव उतार लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ओमपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ओमपाल के भाई की तरफ से मिली तहरीर में ओमपाल की पत्नी कल्लो व उसके प्रेमी पर ओमपाल की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के अनुसार चार मार्च को कल्लो का प्रेमी होली पर मिलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.