अमरोहा, मार्च 7 -- गजरौला, संवाददाता। क्षेत्र के गांव दारा नगर में गुरुवार सुबह घर में फांसी के फंदे पर ग्रामीण का शव लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी व प्रेमी के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर चालान किया है। फरार प्रेमी की तलाश की जा रही है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव दारा नगर निवासी 35 वर्षीय ओमपाल पुत्र महावीर का शव गुरुवार सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतक की पत्नी कल्लो के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे और शव को फांसी के फंदे से उतारा। पुलिस ने ओमपाल के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में ओमपाल के भाई की ओर से मिली तहरीर में ओमपाल की पत्नी कल्लो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.