गजरौला में नगर पालिका की जमीन से अवैध हटवाने गई जेसीबी पर पथराव
अमरोहा, जून 20 -- नगर पालिका की जमीन पर शुक्रवार को अवैध कब्जा हटवाने गई जेसीबी पर पथराव कर दिया। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। गनीमत रही कि पथराव में किसी को चोट नहीं लगी। हालांकि पालिका की टीम ने जमीन को कब्ज मुक्त करा दिया। शहर के तिगरिया भूड़ मोहल्ले में एक परिवार नगर पालिका की जगह में चौखट लगाकर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। जानकारी मिलने पर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची तथा चौखट हटाने लगी। तभी परिवार के लोगों ने जेसीबी पर पथराव करना शुरू कर दिया। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां हंगामा खड़ा हो गया। पालिका की टीम ने परिवार के लोगों को समझाकर किसी तरह पथराव करने से रोका। भीड़ में शामिल किसी ने पथराव का वीडियो बनाया तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे हड़कंप मच गया। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.