पीलीभीत, मई 21 -- पीलीभीत/गजरौला। मंगलवार रात्रि में बाइक सवार युवक की कथित तौर पर खनन की ट्रैक्टर ट्राली से मौत होने के मामले में एडीएम न्यायिक रोशनी यादव ने रिपोर्ट खनन अधिकारी से मांगी है। ताकि सही तथ्यों की जानकारी की जा सके। इधर, गजरौला क्षेत्र में काफी दिनों से हो रहे खनन के मामले में भी खनन अधिकारी सुभाष ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी गजरौला पुलिस के हवाले कर दी है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा जंगल के पास गढा पचपेड़ा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन कई दिनों से चलने की जानकारी मिलने पर एक्शन किया गया। यह भी पढ़ें- खनन में लगे सात ट्रैक्टर व जेसीबी पुलिस ने पकड़े यह भी पढ़ें- युवक की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...