अमरोहा, जनवरी 6 -- शहर के खाद गुर्जर चौराहा पर सोमवार रात कार व बाइक की टक्कर हो गई। गनीमत रही हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं दोनों वाहनों के चालक आपस में भिड़ गए। जमा हुई भीड़ ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। सोमवार रात गलत दिशा से आ रही एक कार ने खाद गुर्जर चौराहा पर बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार नहीं थी, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। टक्कर लगने पर बाइक सवार दो लोग गिर गए, गनीमत रही कि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। इसके बाद घायल दोनों बाइक सवार कार चालक से भिड़ गए व गलत दिशा से कार लाने की बात कहते हुए उसे बाहर निकाल लिया। इसी बीच वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर विवाद शांत कराया। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.