अमरोहा, मार्च 22 -- शनिवार सुबह ईद-उल-फितर का त्योहार क्षेत्र में हर्षोल्लास संग मनाया गया। क्षेत्र की 70 मस्जिदों व ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई। तड़के से ही रोजेदार नए कपड़े पहनकर मस्जिदों व ईदगाहों की तरफ जाते दिखे। तय समय पर अकीदत के साथ नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद रोजेदारों ने कौम व मुल्क की तरक्की की दुआ की। शहर के चौपला स्थित जामा मस्जिद, चौहानपुरी स्थित जामा मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने घर पहुंचकर परिवार के संग खुशियां मनाईं। घरों में बने पकवानों का स्वाद लिया। एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी। शाम तक मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...