गजरौला मार्ग पर बढ़ी कांवड़ियों की संख्या, बढ़ाई चौकसी
अमरोहा, अगस्त 2 -- सावन माह के पहले सोमवार को लेकर गजरौला मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये गजरौला मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देख पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहते हुए यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के मंगरौला एग्जिट प्वाइंट पर भारी वाहन नहीं उतरने दिए जा रहे हैं। हरिद्वार व बृजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरकर लौट रहे बदायूं, अलीगढ़, अनूपशहर व गंवा आदि क्षेत्र के कांवड़ियां गजरौला मार्ग से होकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस ने पैदल व वाहनों से आने-जाने वाले का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.