अमरोहा, मार्च 18 -- हसनपुर, संवाददाता। गजरौला मार्ग पर मंगलवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा में कैंटर से तेज गति टेंपो टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दंपति समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से एक को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने टेंपो व कैंटर को कब्जे में लिया है।मंगलवार दोपहर गजरौला से आठ सवारियों को लेकर टेंपो नगर के लिए चला। जैसे ही टेंपो गजरौला मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा के नजदीक पहुंचा कि इसी दौरान बैक हो रही कैंटर से टकरा गया। टेंपो सवार हरिद्वार निवासी मिथिलेश, उसकी 15 वर्षीया बेटी सोनम, तीन वर्षीया बेटी मायरा व पांच वर्ष का बेटा अंश समेत नगर निवासी रेखा शर्मा व उनके पति रमेश चंद्र शर्मा घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.