अमरोहा, अप्रैल 30 -- कोचिंग के लिए जा रहे छात्रों की बाइक में गुरुवार सुबह टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्र गंभीर घायल हो गए। घायल दोनों छात्र सगे भाई हैं, सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे की सूचना से परिवार में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तुगलकाबाद निवासी विजेंद्र सिंह के पुत्र आजाद व शिवकुमार अपनी बाइक से नगर की एक एकेडमी में कोचिंग के लिए आ रहे थे। गजरौला मार्ग पर गुरुवार सुबह पेट्रोल पंप के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व टाटा मैजिक को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई। प्रभारी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.